मजदूर संघ की 6 जरूरत मंद महिलाओं को दिए 5100 ₹

खबरे शेयर करे :

मसूरी उत्तराखंड  

आज नगर पालिका सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दो लोगों हेमंत नेगी और लव जैन के द्वारा अपनी निजी संसाधनों के माध्यम से मजदूर संघ की 6 जरूरतमंद महिलाओं को मदद स्वरूप 5100 दिए गए.

इस मौके पर हेमंत नेगी के द्वारा बताया गया कि उन्होंने यह एक छोटी सी शुरुआत मजदूर संघ की 6 जरूरतमंद महिलाओं के माध्यम से प्रारंभ की है और आने वाले समय में भी इस प्रकार के कार्य लगातार किए जाएंगे साथ ही उन्हें यह मदद करके बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है और उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि जो भी कोई सक्षम व्यक्ति होते हैं वह इस प्रकार के कार्य अवश्य करें ताकि जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद हो सके और उनका भी विकास हो सके.

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि उनके पास एक प्रस्ताव आया था जिसमें दो व्यक्ति मिलकर अपने निजी संसाधनों से जरूरतमंद परिवारों की मदद करना चाहते थे जिसके सुझाव में उनके द्वारा मजदूर संघ की 6 जरूरतमंद महिलाओं के नाम सुझाव स्वरूप दिए गए जिनको दोनों व्यक्तियों ने स्वीकार किया और आज नगर पालिका सभागार में 6 महिलाओं को 5100 ₹ की धनराशि मदद स्वरूप प्रदान की गई. और आने वाले समय में भी अगर इस प्रकार के प्रस्ताव आएंगे तो उनके द्वारा लगातार यह प्रयास रहेगा कि जो भी कोई शहर में जरूरतमंद परिवार हैं उनकी मदद इन माध्यमों से की जाए.

इस मौके पर मजदूर संघ की 6 महिलाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी और मदद करने वाले दोनों व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया.


खबरे शेयर करे :