नो पार्किंग जोन में खड़ी स्कूटीयों का किया गया चालान

खबरे शेयर करे :

मसूरी उत्तराखंड

नो पार्किंग जोन में खड़ी टैक्सी स्कूटीयों की शिकायतों के बाद आज उप जिला अधिकारी के निर्देश पर एआरटीओ राजेंद्र विटारिया द्वारा पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया, इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़ी टैक्सी स्कूटीयों का चालान भी किया गया वहीं हिदायत दी गई कि लाइसेंस में दर्शाई गई पार्किंग में ही स्कूटी पार्क करें अन्यथा चालान और सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी इस दौरान स्कूटी संचालकों में हड़कंप मच गया,

एआरटीओ राजेंद्र विटारिया ने बताया कि उप जिलाधिकारी के निर्देश के बाद आज पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया इस दौरान कई अनियमितताएं पाई गई और लगभग 10 टैक्सी स्कूटीयों का चालान किया गया है उन्होंने बताया कि यदि स्कूटी संचालकों द्वारा नो पार्किंग जोन में टैक्सी स्कूटीयां पार्क की जाएगी तो चालान और सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी साथ ही लाइसेंस निरस्त भी कर दिया जाएगा.


खबरे शेयर करे :