धूमधाम से मनाई गई इंद्रमणि बडोनी जी की 100 वीं जयंती 

खबरे शेयर करे :

मसूरी उत्तराखंड

इंद्रमणि बडोनी स्मृति मंच के द्वारा आज पहाड़ के गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी की 100 वीं जयंती पर उनको याद किया गया और रियालटु स्थित इंद्रमणि बडोनी चौक पर स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए गए.

साथ ही इस मौके पर वक्ताओं के द्वारा उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया और बताया गया कि पहाड़ के गांधी इंद्रमणि बडोनी जी इतने सरल और साधारण स्वभाव के थे कि इतनी बड़ी उपाधि मिलने के बावजूद भी वह सादा जीवन उच्च विचारों वाले व्यक्तित्व के थे, इस मौके पर शहीद स्थल प्रांगण में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति भी की गई.

इस मौके पर स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी के आंदोलन के साथी जयप्रकाश उत्तराखंडी के द्वारा बताया गया कि इंद्रमणि बडोनी जी की जो सोच इस राज्य को बनाने को लेकर थी आज लोगों ने उसे भुला दिया है और पहाड़ की गांधी के सपनों का उत्तराखंड अभी भी बनना बाकी है,

साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता मीरा मीरा सकलानी ने बताया कि इंद्रमणि बडोनी जी की जीवनी पाठ्यक्रमों में होनी चाहिए ताकि उत्तराखंड का बच्चा-बच्चा पहाड़ के गांधी के बारे में परिपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सके कि इंद्रमणि बडोनी जी का इस उत्तराखंड को बनाने में कितना अहम योगदान रहा है.

इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष ओ पी उनियाल, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष देवी गोदियाल, ग्रीश चंद्र ढौंढियाल, नरेन्द्र पड़ियार, श्रीपति कंडारी, मदन मोहन शर्मा, चंद्र प्रकाश गोदियाल, मनोज रयाल, परेंद्र सकलानी, गम्भीर पंवार, श्याम सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :