बर्फ की सफेद चादर में लीपटी पहाड़ों की रानी मसूरी

खबरे शेयर करे :

मसूरी उत्तराखंड

लंबे समय के इंतजार के बाद 23 जनवरी 2026 को साल की पहली बर्फबारी देखने को मिली , इस बर्फबारी का इंतजार लंबे समय से पर्यटक और स्थानीय लोग कर रहे थे , क्योंकि विगत दो वर्षों से यहां पर बर्फबारी नहीं हुई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान बिल्कुल सटीक साबित हुआ और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर लंबे समय के इंतजार के बाद सीजन की पहली बारिश और पहली बर्फबारी हुई है जिसके कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के चेहरे पर रौनक वापस लौटी है क्योंकि बरसात और बर्फबारी पहाड़ी क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है और आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर ऐसा लगता है जैसे भगवान ने स्वयं अवतरित होकर बर्फ वर्षा कर दी हो और पहाड़ों की रानी मसूरी समेत उत्तराखंड के अन्य  स्थानों पर बहुत अच्छी मात्रा में बर्फ पड़ रही है और लगातार अभी भी बर्फबारी जारी है , होटल एसोसिएशन मसूरी अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि बर्फबारी की सूचना मिलते ही 80 से 90% तक एडवांस बुकिंग होटलों की हो चुकी है और बहुत अच्छी मात्रा में पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों के आने की संभावना बन रही है।


खबरे शेयर करे :