मसूरी उत्तराखंड
पहाड़ों की रानी मसूरी में लंबे समय के इंतजार के बाद बर्फबारी देखने को मिली जिसकी सूचना जैसे ही सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों के माध्यम से देश-विदेश तक पहुंची वैसे ही हजारों की संख्या में मसूरी , लाल टिब्बा , धनोल्टी , बुरांश खंडा,कद्दू खाल ,काणाताल के लिए हजारों की संख्या में पर्यटकों ने मसूरी की ओर रुख किया जिससे एक तरफ यहां होटल व्यवसाय और अन्य व्यापारियों के रोजगार पर इसका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ा और व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे वहीं दूसरी तरफ कोलू खेत से लेकर भट्टा गांव तक कई किलोमीटर लंबा जाम भी देखने को मिला और यह जाम की स्थिति सिर्फ वही नहीं अपितु धनोल्टी बुरांश खंडा मार्ग , बाटा घाट सिविल मार्ग , किताब घर से जीरो प्वाइंट मार्ग आदि कई मार्गों पर यह जाम की स्थिति देखने को मिली , आपको बताते चले कि मसूरी में 2 साल के बाद ऐसी बर्फबारी देखी गई जिसे यहां के स्थानीय लोगों ने त्यौहार की तरह मनाया साथ ही वीकेंड होने के कारण भी यह हफ्ता पहाड़ों की रानी मसूरी पर्यटकों से गुलजार रहने की उम्मीद है, हजारों की संख्या में यहां पर पर्यटक पहुंचकर बर्फबारी का परिपूर्ण लुफ्त उठा रहे हैं और अपने जीवन की अनमोल यादों को संग्रहित कर अपने साथ ले जा रहे हैं।
नोट : अपने चैनल के माध्यम से हम यहां पर आने वाले सभी पर्यटकों को सूचित करते है कि जो भी पर्यटक यहां पर आए वह अपने सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें क्योंकि ऐसे वातावरण में जहां एक तरफ सुंदर नजारा देखने को मिलता है वही कई भयानक दुर्घटनाएं भी देखने को मिलती है तो यहां पर अवश्य आए इन पलों को अपने जीवन का यादगार पल बनाएं लेकिन सावधानी का भी विशेष ध्यान रखें और सभी स्थानीय व्यक्तियों से भी यह निवेदन किया जाता है कि अगर कोई पर्यटक फंस जाता है तो सभी स्थानीय लोग मिलकर उनकी सहायता करें क्योंकि अतिथि देवो भवः का भाव भी हम सभी के पास होना चाहिए ।
