. दिव्यांग क्रिकेट क्रिकेट ही नहीं एक अकल्पनीय खेल है,
. इसमें फील्डिंग बोलिंग और बैटिंग करना अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती है.
मसूरी उत्तराखंड
एक होटल के सभागार में मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आईडब्ल्यूपीएल विजेता उत्तराखंड क्रिकेट टीम के सदस्यों और दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष को सम्मानित किया गया,
विगत दिनों हुई इंडियन व्हील चेयर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने फाइनल में महाराष्ट्र की टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया था इसके बाद आज मसूरी में सम्मान समारोह आयोजित कर टीम के सदस्यों और पदाधिकारीयों को सम्मानित किया गया,
इस मौके पर उत्तराखंड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश शाह ने बताया कि व्हीलचेयर क्रिकेट अकल्पनीय है और उत्तराखंड की टीम ने दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में महाराष्ट्र को हराकर ख़िताब पर कब्जा किया जो उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है उन्होंने बताया कि संसाधनों की कमी होने के बावजूद भी उत्तराखंड की टीम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2023 और 24 में खिताब कब्जाया और अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग प्रतियोगिता में भारतीय टीम दुबई में प्रतिभा करेगी जिसमें उत्तराखंड टीम के 6 खिलाड़ी शामिल होंगे.
इस मौके पर टीम के कप्तान मनोज कुमार ने बताया कि दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में देश की आठ टीमों ने भाग लिया था और उत्तराखंड की टीम लगातार दूसरी बार विजेता बनी है उन्होंने बताया कि संसाधनों की कमी है लेकिन उसके बावजूद भी खिलाड़ियों के जज्बे में कोई कमी नहीं आ रही है.
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि आईपीएल की तर्ज पर ही आईडब्ल्यूपीएल आयोजित की जाती है और पूरे देश में 20 एसोसिएशन कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आज हर्ष का विषय है कि मसूरी ट्रेडर्सएंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों को सम्मानित किया जा रहा है.
