गांव की पहचान – युवाओं की जिम्मेदारी

खबरे शेयर करे :

गांव की पहचान – युवाओं की जिम्मेदारी

पहाड़ का गांव सिर्फ कुछ घरों का नाम नहीं, बल्कि हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और हमारी जड़ों की असली पहचान है। आज गांव के कई पढ़े-लिखे युवा देश-विदेश में बड़े पदों पर अपनी मेहनत से नया मुकाम हासिल कर रहे हैं। यह गर्व की बात है, लेकिन कहीं न कहीं अपने गांव और अपनी जड़ों से जुड़ाव भी उतना ही जरूरी है।
गांव तभी जीवित रहेंगे, जब गांव के युवा अपने गांव की चिंता करेंगे, उसके विकास के बारे में सोचेंगे और अपने परिवार के साथ मिलकर गांव को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।
जरूरी नहीं कि हर युवा गांव में रहकर ही योगदान दे… जो जहां है, वहीं से अपने गांव के लिए कुछ कर सकता है—शिक्षा, रोजगार, खेती, पर्यटन और नई सोच के जरिए गांव को फिर से आबाद और मजबूत बनाया जा सकता है।
आज जरूरत है कि हम अपनी जड़ों को पहचानें, गांव से रिश्ता और मजबूत करें, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी गर्व से कह सकें—“यही हमारा गांव है, यही हमारी असली पहचान है।”


खबरे शेयर करे :