मसूरी उत्तराखंड
हरियाणा में बीजेपी सरकार की जीत के अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल के द्वारा आज भगत सिंह चौक पर पटाखे फोड़कर और जलेबी वितरित कर जस्न बनाया.
इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में इस समय बीजेपी की लहर चल रही है और हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार पर भरोसा जताकर हैट्रिक भाजपा की झोली में डाली है,
वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि इस समय पूरे देश में सदस्यता अभियान चल रहा है जिसके तहत 7 करोड़ से अधिक लोग बीजेपी के साथ जुड़े हैं,
वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि यह जीत भारत के आम जनता की है और हरियाणा की आम जनता ने भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर में भी जनता का पूरा समर्थन भाजपा सरकार को मिला है कुछ कमियां रही हैं जिसका चिंतन करके आगामी समय मैं समाधान किया जाएगा.
