मसूरी उत्तराखंड
मसूरी जॉर्ज एवरेस्ट विवाद लगातार नया रूप लेता जा रहा है पर्यटन विभाग और मसूरी नगर पालिका के बीच लगातार रोड पर टैक्स को लेकर बात चल रही है जिसको लेकर नगर पालिका के द्वारा अपने कागज दिखाए गए हैं और नगर पालिका का यह दावा है कि पूर्व में भी नगर पालिका के द्वारा इस रोड पर कार्य किया गया था और यह रोड नगर पालिका की है जिस पर पर्यटन विभाग का कोई भी अधिकार नहीं बनता है कि वह इस रोड का टैक्स आम जनता से या पर्यटकों से ले इसी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि यहां पर जो कार्यदाई संस्था है उसके साथ बात की गई है कि इस रोड पर टैक्स न लिया जाए इसी को लेकर संस्था के जिम्मेदार अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि 10 दिन के अंदर शीर्ष नेतृत्व से बात कर इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा ।
