ओलावृष्टि होने से सीजन की दूसरी बर्फबारी होने के आसार

खबरे शेयर करे :

मसूरी में ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, बर्फबारी की उम्मीद जगी

मसूरी (उत्तराखंड)।

पहाड़ों की रानी मसूरी में बीते दो दिनों से मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है। इसी बीच आज शाम करीब 4 बजे मसूरी में अचानक ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की गई।

ओलावृष्टि के चलते शहर में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मौसम के इस बदले मिज़ाज ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और यहां घूमने आए पर्यटकों में एक बार फिर बर्फबारी की उम्मीद जगा दी है। शहर में मौजूद पर्यटक भी बर्फबारी की संभावनाओं को लेकर उत्साहित नजर आए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह मौसम ठंडा बना रहा तो आने वाले कुछ घंटों में मसूरी में बर्फबारी देखने को मिल सकती है, जिससे पर्यटन गतिविधियों में भी इजाफा होने की संभावना है।

मौसम विभाग की नजर आने वाले घंटों के मौसम पर बनी हुई है, वहीं मसूरी में ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ने लगी है।


खबरे शेयर करे :