उधम सिंह नगर जिले के सीमांत खटीमा तहसील प्रशासन ने क्षेत्र में चलाए जा रहे अवैध मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध मदरसों के खिलाफ छापेमारी की कार्यवाही करी। इस कार्यवाही के दौरान प्रशासनिक दस्ते की दो टीमें बनाई गई। जिनमें आसपास के तहसीलो से आए प्रशासनिक कर्मचारी एवं पुलिस बल शामिल रहा। टीमों ने क्षेत्र में चलाए जा रहे 3 अवैध मदरसों को सील कर दिया साथ ही साथ 6 मदरसों पर नोटिस चस्पा किए। खटीमा के उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार क्षेत्र में चलाए जा रहे अवैध मदरसों पर कार्यवाही की गई और तीन मदरसों को सील कर दिया गया है साथ ही 6 मदरसों के खिलाफ नोटिस की कार्यवाही अमल में लाई गई है। इस दौरान मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को चिन्हित कर आसपास के शैक्षिक संस्थानों में स्थानांतरित करने हेतु खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है। इस कार्यवाही के दौरान खटीमा उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट एवं कर्मचारियों सहित कार्यवाही के दौरान क्षेत्र में शांति बनाए रखने हेतु भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।
ये भी पढ़े -
*”शराब के नशे में पत्नी की फर्श पर पटक पटककर हत्या, आरोपी पति फरार, दहेज प्रताड़ना का आरोप!*
ख़बर शेयर करें -ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी पति, पुलिस ने शुरू की जांच, एक…
पूर्व आयकर अधिकारी डी के आर्य बने सूचना आयुक्त, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, प्रथम आयकर अधिकारी के रूप में रुद्रपुर में दे चुके है सेवाएं।
ख़बर शेयर करें -ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– देहरादून हल्द्वानी निवासी पूर्व आईआरस अधिकारी डी के आर्य ने राज्य सूचना आयुक्त बतौर…
ऊधमसिंहनगर जिले में फिर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में एक की मौत।
ख़बर शेयर करें -ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- खटीमा बाइपास पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और…
